शादी की खुशियां बनीं मातम: जौनपुर में दूल्हे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान ...

Jaunpur Crime News

Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

यह घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा-बीबीपुर मार्ग पर बादशाही पार के पास हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आजाद बिंद (पुत्र राम लखन बिंद) के रूप में हुई है, जो सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव के निवासी थे।

बारात के बीच अचानक फायरिंग

जानकारी के अनुसार, बारात बैंड-बाजे और खुशियों के माहौल में आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान मनेछा गांव के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। अपाचे बाइक पर सवार हमलावरों ने दूल्हे की कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल दूल्हे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिवार और रिश्तेदारों तक पहुंची, शादी का माहौल मातम में बदल गया और घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल, हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now