Jaunpur News: 28 दिन से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजन बेहाल
28 दिन से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजन बेहाल महराजगंज (जौनपुर) : थाना क्षेत्र के ग्राम बरहूपुर निवासी 25 वर्षीय राजनाथ यादव उर्फ गोरे पुत...
![]() |
| 28 दिन से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजन बेहाल |
महराजगंज (जौनपुर) : थाना क्षेत्र के ग्राम बरहूपुर निवासी 25 वर्षीय राजनाथ यादव उर्फ गोरे पुत्र चन्द्रबहाल यादव बीते 10 अप्रैल से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह 10 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे घर से पैदल निकले थे, जिसके बाद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना को करीब 28 दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग न मिलने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
बताया गया कि लापता युवक ने हाफ गुलाबी-पीला टी-शर्ट, भाटा रंग की हाफ पैंट तथा स्लीपर चप्पल पहन रखी थी। युवक का रंग गोरा बताया जा रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
परिजन इन्द्रबहाल उर्फ कन्हई यादव ने बताया कि राजनाथ के अचानक गायब हो जाने से माता-पिता सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजनाथ यादव उर्फ गोरे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार के मो०नं, 8874736739 पर या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
.jpg)