जौनपुर के कनिष्क द्विवेदी ने महाराष्ट्र कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मड़ियाहूं, जौनपुर। कनिष्क द्विवेदी ने अपनी शानदार प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बेलवां ग्रामसभा निवासी कनिष्क ने नासिक में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
![]() |
| कनिष्क द्विवेदी ने महाराष्ट्र कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक |
कराटे-डू असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा आयोजित ‘महाराष्ट्र राज्य सब-जूनियर, कैडेट व जूनियर कराटे अजिंक्यपद स्पर्धा 2026-27’ में कनिष्क द्विवेदी ने कैडेट वर्ग के 63 किलोग्राम कुमाते मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में उन्होंने कई कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, पहचान छिपाने के लिए कुएं में फेंका था शव
इस शानदार जीत के साथ ही कनिष्क ने आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब वह उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कनिष्क की इस सफलता के पीछे उनके कोच यश रेवडेकर का कुशल मार्गदर्शन और खिलाड़ी की कड़ी मेहनत को अहम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विश्व नर्सेज डे पर आशीर्वाद नर्सिंग कालेज में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
%20(1).webp)