यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनके भाई प्रत...
बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ दिनों से प्रतीक यादव की तबीयत खराब चल रही थी और उनका इलाज जारी था। बुधवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के पति थे। हालांकि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच मतभेद और पारिवारिक विवाद की चर्चाएं भी सामने आई थीं। इसके बावजूद वह परिवार के साथ ही रह रहे थे। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय संभालते थे। उन्हें लग्जरी कारों और फिटनेस का काफी शौक था। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस से जुड़े वीडियो साझा करते रहते थे।
प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग रहते थे और हमेशा अपने काम में व्यस्त रहते थे। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने उन्हें अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी थी। अखिलेश यादव ने प्रतीक को “बहुत अच्छा लड़का” बताते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार में उतार-चढ़ाव आने पर व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो सकता है।
सपा प्रमुख ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा परिवार एकजुट होकर खड़ा है। आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच को लेकर जो भी निर्णय परिवार करेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
.webp)