जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हत्या के आरोपी अब तक पकड़ से दूर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में पुलिस को घटना के 13 दिन बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिल स...

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, हत्या के आरोपी अब तक पकड़ से दूर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में पुलिस को घटना के 13 दिन बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। मामले में नामजद तीनों आरोपित अब भी फरार हैं। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने सभी आरोपितों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके बावजूद पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इधर, शाहगंज तहसील प्रशासन ने फरार आरोपित भोले राजभर के परिजनों को नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। 

बता दे कि, यह सनसनीखेज वारदात गत एक मई को हुई थी। बड़उर गांव निवासी आजाद बिंद अपनी बरात लेकर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव जा रहे थे। घर से करीब सात किलोमीटर दूर शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खेतासराय के बादशाही बाजार में पहले से घात लगाए नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार रोक ली और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

मृतक के पिता राम लखन बिंद की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव निवासी भोले राजभर, खेतासराय थाना क्षेत्र के सौंधी गांव निवासी रवि यादव तथा आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसांवा गांव निवासी प्रदीप बिंद शामिल हैं।

घटना के बाद से एसटीएफ, एसआईटी समेत करीब 10 पुलिस टीमें आरोपितों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा जौनपुर सहित आसपास के जिलों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक आरोपितों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

    Home Trending Shorts Stories Join Now