Jaunpur News: विश्व नर्सेज डे पर आशीर्वाद नर्सिंग कालेज में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

जलालपुर (जौनपुर)। आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज छितौना में विश्व नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने सां...

Jaunpur News, Jalalpur News, World Nurses Day, Nursing College, Education News, Ashirwad Nursing College, Jaunpur

जलालपुर (जौनपुर)। आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज छितौना में विश्व नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन डा. विनोद कुमार और डा. अंजू कन्नौजिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला विश्व नर्सेज डे हमें यह प्रेरणा देता है कि मरीजों की सेवा पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ की जाय। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने डांस, गायन, मिमिक्री और प्रेरणादायी नाटक प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नर्सिंग पेशे के महत्व और मरीजों के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया एवं विशिष्ट अतिथि आरडी चौधरी रहे जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र प्रसाद, श्यामजीत यादव, अवधेश शुक्ला के अलावा स्टाफ में पवन यादव, दीपक कन्नौजिया, अभिनव मौर्या, उप प्रधानाचार्या रीना वर्मा, शिक्षिका सुनीता, नेहा, अस्मीन, शिवांगी यादव, निधि, मोनिका, पूनम, संजना, रिंकी गुप्ता, शिवांगी भारद्वाज सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा गजाला बानो और स्नेहा मौर्या ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में केक काटकर विश्व नर्सेज डे की खुशियां साझा की गईं जिसके बाद अध्यक्षीय सम्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now