जौनपुर में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, राइस मिल परिसर में फांसी लगाकर दी जान

Sensation in Jaunpur following the suspicious death of a young man; he took his own life by hanging himself within the premises of a rice mill.

Jaunpur News

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)।
थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी पिलखुआ में मंगलवार शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक राइस मिल के पास मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान अमित कुमार (32) पुत्र सभाजीत निवासी पिलखुआ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित राइस मिल के पास पहुंचा, जहां उसने बिजली के तार के सहारे फांसी लगा ली।

राइस मिल के पास मिला युवक का शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now