डीएपी खाद की किल्लत, कालाबाजारी के आरोप, कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे किसान परेशान

महराजगंज (जौनपुर): गेहूं की बुवाई का समय आ चुका है  डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हो रहे हैं। महराजगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत पूरालाल ...

Jaunpur Varta

महराजगंज (जौनपुर):
गेहूं की बुवाई का समय आ चुका है  डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हो रहे हैं। महराजगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत पूरालाल स्थित आशा मधुपुर साधन सहकारी समिति पर खाद की कथित कालाबाजारी के गंभीर आरोप किसानो द्वारा लगाये जा रहे  हैं। किसानों का आरोप है कि समिति पर सचिव द्वारा खाद की कमी बताई जा रही है जबकि बाहर अधिक कीमत पर खाद बेचे जा रहे हैं।

किसान हर्षवर्धन सिंह, शुभम यादव, सत्यनारायण सिंह, जंगबहादुर सिंह, नागेन्द्र बहादुर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, ध्रुवराज सिंह, सुनील सिंह, हरिनाथ प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, मनीष खरवार, दिव्यांशु सिंह, अभय सिंह, हरगोविन्द दुबे, शिवम दुबे, संदीप दुबे और अखिलेश दुबे सहित अन्य कई किसानों ने समिति के सचिव सुशील कुमार सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। किसानों का कहना है कि खाद के लिए कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। 

आरोप यह भी है कि शिकायत करने और जांच की मांग उठाने पर सचिव द्वारा धमकी देने जैसी बातें कही जाती हैं।किसानों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है। 

इस सम्बन्ध में समिति के सचिव सुशील कुमार सिंह का कहना है कि ढाई सौ बोरी खाद आई थी जिसे फार्मर रजिस्टी के हिसाब से निर्धारित रेट प्रति बोरी रूo 1350 की दर से किसानो में बितरित की जा रही है ! लगाये जा रहे सभी आरोप निराधार है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now