श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर डीएम व एसएसपी ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
आजमगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के स...
आजमगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा पुलिस परिवार के बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती किया।
इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं जिसने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही जय श्रीकृष्ण’ एवं जय कन्हैया लाल की के जयघोष से पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति एवं उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
जनपद के विभिन्न थाना परिसरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया जहां पुलिसकर्मियों द्वारा पूजा-अर्चना एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
.webp)