जौनपुर गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सरायख्वाजा, जौनपुर।  थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बीते बुधवार रात हुए गोलीकांड की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले ह...

karanjakala-golikand-five-accused-arrested-jaunpur

सरायख्वाजा, जौनपुर। 
थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बीते बुधवार रात हुए गोलीकांड की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बबरखा निवासी विपिन यादव उर्फ मंखचू पर थार और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने पांच से अधिक राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक गोली विपिन के सीने में लगी, जबकि उसके 16 वर्षीय भाई के लड़के अंश के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया।

तीन पुलिस टीमों का किया गया था गठन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था। एसपी ग्रामीण आतिश सिंह ने वीडियो जारी कर बताया कि दोनों पक्षों के वाहन आमने-सामने आने के बाद कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की गई।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी खजुरा, करिया यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी खजुरा, रंजीत प्रजापति पुत्र फूलचन्द प्रजापति निवासी खजुरा, धीरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी आदमपुर मझौरा और मोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बरैया काजी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now