तेजीबाजार पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना...
जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा अपराधियों, वांछितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मखदूमपुर पुलिया के पास से अभियुक्त विपिन सिंह उर्फ मोनू उर्फ ढेला उर्फ नागा, पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम नरी, थाना तेजीबाजार, जौनपुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना तेजीबाजार में मु0अ0सं0 214/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन सिंह उर्फ मोनू उर्फ ढेला उर्फ नागा पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम नरी, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।