निःशुल्क ऑपरेशन से दो बच्चों की लौटी आंखों की रोशनी, परिवार में खुशी की लहर
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं दिए गए निर्देशों के क्रम में मेडिकल कैंप के दौरान चिन्हित दो पू...
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं दिए गए निर्देशों के क्रम में मेडिकल कैंप के दौरान चिन्हित दो पूर्ण बाधित बच्चों का सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। दोनों बच्चों का ऑपरेशन Dr. Shroff's Charity Eye Hospital, New Delhi में कराया गया, जिसके बाद उनकी आंखों की रोशनी पुनः लौट आई।
बच्चों की आंखों की रोशनी वापस आने से उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस पूरी प्रक्रिया में स्पेशल एजुकेटर रुचि यादव ने बच्चों के परिवार को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ ऑपरेशन एवं उपचार से संबंधित प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
परिजनों ने बच्चों के सफल उपचार एवं उनकी आंखों की रोशनी वापस आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह पहल दिव्यांग बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।