जौनपुर में सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी हो रही दिक्कत

स्कूल जाने वाले बच्चों को भी हो रही दिक्कत जौनपुर। बंधवा बाजार से भटहर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर जलजमाव के ...

Jaunpur Road Waterlogging
स्कूल जाने वाले बच्चों को भी हो रही दिक्कत


जौनपुर। बंधवा बाजार से भटहर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कट स्टोन लगा हुआ है, लेकिन सड़क अगल-बगल की जमीन की तुलना में नीची होने के कारण बारिश का पानी यहां जमा हो जाता है। वहीं सड़क किनारे बनी नाली की साफ-सफाई न होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है।

कई स्कूलों के बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं

इस सड़क से कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, आक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश मीडियम स्कूल, रामगढ़ इंटर कॉलेज, स्टर्लिंग स्कूल और कंचन बालिका इंटर कॉलेज के बच्चे पैदल और साइकिल से गुजरते हैं। बारिश रुकने के बाद भी सड़क पर पानी जमा रहने के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी और कट स्टोन के कारण बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी

जलजमाव वाले स्थान पर ही मंदिर भी स्थित है। सड़क पर पानी भरा रहने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के लोगों और राहगीरों का कहना है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

सड़क ऊंची करने और नाली की सफाई की मांग

बाजारवासियों ने मांग की है कि सड़क को थोड़ा ऊंचा कराया जाए, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो। इसके साथ ही सड़क किनारे बनी नालियों की तत्काल साफ-सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने से स्कूली बच्चों, श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को राहत मिल सकेगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now