Jaunpur News: नौ माह की बछिया दे रही दूध, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय

बिना बच्चा दिए निकल रहा दूध, पशु चिकित्सक की सलाह पर हो रहा दोहन महराजगंज (जौनपुर )। आमतौर पर बछिया के दूध देने की बात सुनना किसी को भी अजी...

बिना बच्चा दिए निकल रहा दूध, पशु चिकित्सक की सलाह पर हो रहा दोहन

महराजगंज (जौनपुर )। आमतौर पर बछिया के दूध देने की बात सुनना किसी को भी अजीब लग सकता है, लेकिन महराजगंज थाना क्षेत्र के बसहरा कला गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां फूलचंद विश्वकर्मा की करीब नौ माह की चितकबरी बछिया बिना बच्चा दिए दूध दे रही है। बछिया को देखकर और उसके दूध देने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी हैरान हैं।

Jaunpur News

फूलचंद विश्वकर्मा ने बताया कि करीब नौ माह पहले उनकी गाय ने एक बछिया को जन्म दिया था। बछिया शुरू से ही स्वस्थ और सुडौल रही। वह लगातार अपनी मां का दूध पीती रही। करीब नौ माह की उम्र में उसके थनों से अचानक अपने आप दूध निकलने लगा। बछिया के बैठने पर भी उसके थनों से दूध निकलने लगा तो पशुपालक ने पशु चिकित्सक को बुलाकर इसकी जानकारी दी।

पशु चिकित्सक की सलाह पर अब बछिया का सुबह-शाम दूध निकाला जा रहा है। पशुपालक के अनुसार सुबह शाम दोनो टाइम बछिया से करीब तीन लीटर दूध प्रतिदिन निकल रहा है, जिसे 63 रुपये प्रति लीटर की दर से डेयरी पर बेच दिया जाता है। खास बात यह है कि बछिया अभी भी अपनी मां का दूध पी रही है।

पशुपालक के अनुसार गाय भी दोनों समय करीब 14 लीटर दूध दे रही है और उसके साथ बछिया भी दूध दे रही है। बिना बच्चा दिए इतनी कम उम्र में बछिया के दूध देने का मामला गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now