जन्मदिन पर धार्मिक आयोजन के साथ सपा नेता तनुज पाण्डेय ने ठोकी चुनावी दावेदारी

अभिषेक यादव महराजगंज (जौनपुर)। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक अंतर्गत आशा मधुपुर निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता तनुज पाण्डे...

Tanuj Pandey Jaunpur

अभिषेक यादव
महराजगंज (जौनपुर)। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक अंतर्गत आशा मधुपुर निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता तनुज पाण्डेय ने देर शाम मंगलवार को अपने आवास पर 25 अगस्त को अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। तनुज पाण्डेय ने धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए लोगों से सनातन संस्कृति और धर्म के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं तथा उपस्थित लोगों को भोजन-प्रसाद वितरित किया गया।

इसी दौरान तनुज पाण्डेय ने आगामी विधानसभा चुनाव में बदलापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी भी पेश की। उन्होंने कहा कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की बड़ी संख्या को देखते हुए उन्हें पार्टी से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों से एकजुट होकर चुनाव में जीत दिलाने का आह्वान किया। 

गौरतलब है कि इससे पहले तनुज पाण्डेय वर्ष 2012 इसी बदलापुर विधान सभा क्षेत्र-364 से महान दल के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय तनुज पाण्डेय 6730 वोट पाकर छठे स्थान पर रहे थे।उस चुनाव में समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश 'बाबा' दुबे विजयी हुए थे पूर्व चुनावी पृष्ठभूमि के बाद अब तनुज पाण्डेय का सपा के टिकट पर बदलापुर से चुनाव लड़ने का दावा क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

समारोह में मुख्य रूप से सुचिता तिवारी, प्राचार्य सुरेंद्र तिवारी, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष डा० अतुल दुबे सभाजीत यादव, पप्पू,एचएल यादव अखिलेश यादव  प्रेमचन्द यादव, महेन्द्र यादव, सुमन पटेल, भोले मिश्रा, आजाद अंसारी, राकेश मौर्य  सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now