Jaunpur News: शादी से इनकार पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी की अनुमति न मिलने से आहत एक प्रेमी युगल ने कथित ...
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी की अनुमति न मिलने से आहत एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र 22 वर्ष और युवती की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। दोनों रिश्तेदारी में होने के बावजूद लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को युवक युवती के घर पहुंचा था। परिजनों ने रिश्तेदारी का हवाला देते हुए दोनों की शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।
Jaunpur News: ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
.webp)