Jaunpur News: ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात असिस्टे...

Jaunpur News: ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर दीपक कुमार सरोज (40) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो सिर पर लगी गंभीर चोट से बचाव की संभावना अधिक हो सकती थी।

जौनपुर: व्हाट्सएप स्टेटस के बाद सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर निवासी दीपक कुमार सरोज शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक से बरसठी सीएचसी के लिए निकले थे। जब वह रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव में नजीर सिंह की पाही के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पार कर रहे एक सर्प को देखकर उन्होंने बाइक पर तेज ब्रेक लगा दिया।

बताया जा रहा है कि उस स्थान पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और सड़क पर गिट्टी व पत्थर बिखरे हुए थे। तेज ब्रेक लगाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गिट्टी पर फिसलते हुए वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now