जौनपुर में फटी खाद की बोरी बदलने की मांग पर किसान की पिटाई, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

जौनपुर। जिले के तेजीबाजार क्षेत्र अंतर्गत हैदरपुर सहकारी समिति में फटी हुई खाद की बोरी बदलने की मांग करना एक किसान को महंगा पड़ गया। आरोप ह...

Viral Video Jaunpur

जौनपुर। जिले के तेजीबाजार क्षेत्र अंतर्गत हैदरपुर सहकारी समिति में फटी हुई खाद की बोरी बदलने की मांग करना एक किसान को महंगा पड़ गया। आरोप है कि बोरी बदलने को लेकर हुए विवाद के दौरान समिति के एक पदाधिकारी ने किसान के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शेखपुरा गांव निवासी किसान भारत विश्वकर्मा सोमवार को हैदरपुर सहकारी समिति में खाद लेने गए थे। किसान का आरोप है कि उन्हें जो खाद की बोरी दी गई, वह पहले से फटी हुई थी। जब उन्होंने बोरी बदलने की मांग की तो वहां मौजूद समिति के पदाधिकारी संतोष सिंह से उनकी कहासुनी हो गई।

Jaunpur News: शादी से इनकार पर प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संतोष सिंह ने किसान के साथ लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। भारत विश्वकर्मा का यह भी कहना है कि आरोपी ने फर्राटा पंखा उठाकर उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचा लिया। पीड़ित किसान का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यहाँ देखे वायरल वीडियो - क्लिक करें

बताया जा रहा है कि पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now