जौनपुर में मूसलाधार बारिश के चलते परिषदीय विद्यालयों में अवकाश

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन.  Jaunpur Varta: जौनपुर जिले में बुधवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन....

जौनपुर में मूसलाधार बारिश के चलते परिषदीय विद्यालयों में अवकाश
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. 

Jaunpur Varta: जौनपुर जिले में बुधवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के सभी परिषदीय (बेसिक) विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश संबंधी सूचना तत्काल सभी शिक्षक समूहों और संबंधित विद्यालयों को भेज दी है, ताकि समय रहते सभी विद्यालयों, शिक्षकों और अभिभावकों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

जिलाधिकारी के आदेश का होगा पूर्ण पालन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी सरकारी परिषदीय विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जौनपुर में फटी खाद की बोरी बदलने की मांग पर किसान की पिटाई, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें तथा उन्हें विद्यालय भेजने से बचें। मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतना सभी के हित में है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल परिषदीय (सरकारी) विद्यालयों पर लागू है। जनपद के गैर-मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालय अपने-अपने स्तर पर संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें।

    Home Trending Shorts Stories Join Now