Jaunpur News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
![]() |
| मृतका सान्वी गौतम |
जौनपुर जिले के के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पताहना गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय सान्वी गौतम की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में लगे पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल से निजी अस्पताल भी ले गए परिजन
मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजन बच्ची को पास स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल भी लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।
मासूम बच्ची की असमय मौत से गांव में भी गहरा शोक
मृतका सान्वी गौतम, गांव निवासी सुरेंद्र गौतम की पुत्री थी। करंट लगने के बाद परिजनों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्ची की असमय मौत से गांव में भी गहरा शोक व्याप्त है।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें - Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Tags:
Child Death Jaunpur
Electric Shock
Fan Current
Jaunpur Accident
Jaunpur News
Jaunpur Today News
Patahana Village
Saanvi Gautam
Sarai Khwaja News
Up News
.webp)