कोई मुझे गाली देकर संतुष्ट हो रहा है तो होने दो: विधायक रमेश चंद्र मिश्रा

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अपनी आलोचना और विरोध करने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क...

Ramesh Chandra Mishra

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने अपनी आलोचना और विरोध करने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें गाली देकर संतुष्ट हो रहा है, तो उसे संतुष्ट होने दिया जाए। विधायक ने कहा कि वह किसी की बात का जवाब देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जब से वह प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेकर आए हैं, तब से उनके बारे में कौन क्या बोल रहा है और कौन उनकी बुराई कर रहा है, वह इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग उनके ऊपर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा।

विधायक ने कहा कि न उन्होंने अपनी सत्ता का इस्तेमाल किया और न ही किसी के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं, वह अपने कार्यकर्ताओं को भी रोकते हैं कि उनके खिलाफ बोलने वाले किसी व्यक्ति को कुछ न कहा जाए।

उन्होंने कहा, मैं विधायक हूं, मैं जनसेवक हूं। मेरा काम जनता की सेवा करना है। विधायक का काम सबको संतुष्ट करना है। अगर कोई मुझे गाली देकर संतुष्ट हो रहा है, तो संतुष्ट होने दो।

रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि कई लोग उन पर ऐसे गंभीर आरोप लगाते हैं कि अगर किसी सामान्य व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाए जाएं तो वह रातभर सो नहीं पाएगा। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वह आलोचना करने वालों के खिलाफ किसी तरह की बदतमीजी या कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं।

    Home Trending Shorts Stories Join Now