बीते अप्रैल माह से होम डिलीवरी बंद, घटतौली के आरोप से उपभोक्ताओं में आक्रोश

महराजगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेंगहा स्थित शुभकामना इण्डेन गैस एजेंसी पर पिछले अप्रैल माह से घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पूरी तरह...Read more

व्यवस्था नहीं सुधरी तो जल्द ही  उपभोक्ता महिलाएं करेगी आंदोलन 

बीते अप्रैल माह से होम डिलीवरी बंद, घटतौली के आरोप से उपभोक्ताओं में आक्रोश

महराजगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठेंगहा स्थित शुभकामना इण्डेन गैस एजेंसी पर पिछले अप्रैल माह से घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पूरी तरह से बंद होने तथा सिलेंडरों में एलपीजी गैस कम दिए जाने के आरोपों को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के समय मैसेज में ही होम डिलीवरी का शुल्क जमा कराया जाता है, इसके बावजूद उन्हें 5 से 6 किलोमीटर दूर एजेंसी ठेंगहा अथवा सुलेमपुर गोदाम तक पहुंचकर चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन लगाकर सिलेंडर लेना पड़ता है। सबसे विशेष परेशानी महिला उपभोक्ता को उठानी पड़ रही है 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर अधिकांश समय एजेंसी संचालक मौजूद नहीं रहते और केवल कर्मचारी ही गैस वितरण करते हैं। गद्दोपुर की आशा यादव, चरियाही की निशा देवी ऊषा देवी बसहरा की नीलम गौतम और ठेंगहा के पवन कुमार मिश्रा कोबा के सुनील कमार अभयराज जैसे कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रत्येक सिलेंडर में करीब डेढ़ से दो किलोग्राम तक एलपीजी कम दी जाती है। शिकायत करने पर कर्मचारियों द्वारा कड़क भाषा का प्रयोग करते जो करना हो कर लेने की भी धमकी देते है।

बीते अप्रैल माह से होम डिलीवरी बंद, घटतौली के आरोप से उपभोक्ताओं में आक्रोश

महिला पुरूष उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गैस सिलेंडरों की जांच कराकर घटतौली पर रोक लगाने, नियमित होम डिलीवरी शुरू कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मजबूरन हम उपभोक्ता आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

वही एजेंसी संचालक टीबी सिंह ने फोन पर बताया कि होम डिलीवरी के लिए एक दूसरी गाडी और चालक की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही डिलवरी व्यवस्था बहाल होगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now