Ghaziabad News: महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों का संदेश बना जनआंदोलन

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़, सैकड़ों महिलाओ का हुआ निःशुल्क इलाज  हुबलाल यादव (जौनपुर / गाजियाबाद) : पूर्वो...

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़, सैकड़ों महिलाओ का हुआ निःशुल्क इलाज 

हुबलाल यादव (जौनपुर / गाजियाबाद) : पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार कार्यक्रम शनिवार को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित जवाहर पार्क के भाटी पैलेस में भव्य एवं गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाज में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सुदृढ़ पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

Ghaziabad News: महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों का संदेश बना जनआंदोलन

संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और परिवार की मजबूत नींव के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसीपी अतुल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रीता गंगवार एवं डॉ. अखिलेश भट्ट (शिक्षा विभाग, दिल्ली) उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।

Ghaziabad News: महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों का संदेश बना जनआंदोलन

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर रहा, जिसमें 415 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, थायराइड, टीबी, फाइलेरिया, खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार सहित विभिन्न रोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां, सेनेटरी पैड, आंखों के चश्मे तथा अन्य आवश्यक औषधियां भी प्रदान की गईं।

इसके अलावा चलने-फिरने में असमर्थ जरूरतमंद महिलाओं को वॉकर उपलब्ध कराए गए, जिससे कार्यक्रम केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर सेवा और संवेदनशीलता का भी उदाहरण बन गया। स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित महिलाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस आयोजन को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं का भी भरपूर समर्थन मिला। प्रमुख रूप से रवि भाटी (पार्षद), किरण देवी (पार्षद), वरिष्ठ भाजपा नेता काली चरण पहलवान तथा पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने ऐसे सामाजिक आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।

Ghaziabad News: महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों का संदेश बना जनआंदोलन

कार्यक्रम की सफलता में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। के.पी. शर्मा, अनु पाहवा, शालू, भोपाल यादव, राजीव शुक्ला, मुकेश सिंह, शिव बाबू पाठक और पंकज दुबे सहित अनेक सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

महिला सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा और सशक्त परिवार की अवधारणा को समर्पित यह आयोजन सामाजिक एकता, जनसेवा और जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

    Home Trending Shorts Stories Join Now