आपका जीवन पूरे विश्व के लिए अनमोल, सोनम वांगचुक से अखिलेश यादव ने की अनशन तोड़ने की अपील

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे...Read more

आपका जीवन पूरे विश्व के लिए अनमोल, सोनम वांगचुक से अखिलेश यादव ने की अनशन तोड़ने की अपील
सोनम वांगचुक से अखिलेश यादव ने की अनशन तोड़ने की अपील

उत्तर प्रदेश।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वे अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है, क्योंकि उनमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है, जितनी लोकतंत्र के लिए।”

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस सरकार को जगाने के लिए सोनम वांगचुक आमरण अनशन पर हैं, उससे संवेदनशीलता और हृदय परिवर्तन की उम्मीद करना निरर्थक है। उन्होंने भाजपा सरकार को “सिद्धांतहीन और भ्रष्ट तंत्र” बताते हुए आरोप लगाया कि उसके लिए किसी व्यक्ति के त्याग और जीवन का कोई महत्व नहीं है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लिए धन ही सर्वोपरि है और उन्हें युवाओं के भविष्य के साथ-साथ उनके माता-पिता तथा परिजनों के सपनों की भी कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने ‘सत्याग्रह’ और ‘सत्ताग्रह’ का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग केवल सत्ता हासिल करने और उसे बनाए रखने की राजनीति करते हैं, वे सत्याग्रह की भावना और उसके महत्व को कभी नहीं समझ सकते। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और जनसंघर्षों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि सोनम वांगचुक का मनोबल और नैतिक शक्ति देशवासियों तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कामना की कि वांगचुक लोकतंत्र, पर्यावरण और युवाओं से जुड़े संघर्षों में नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ हमेशा “प्रकाश स्तंभ” की भूमिका निभाते रहें।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को हराने के लिए सोनम वांगचुक जैसे लोगों की नैतिक शक्ति और संघर्ष की आवश्यकता है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now