जौनपुर में बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत, अनियंत्रित वाहन मकान में घुसा

जौनपुर। जिले केजलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर बाजार में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध...Read more

जौनपुर में बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत, अनियंत्रित वाहन मकान में घुसा
अनियंत्रित वाहन मकान में घुसा


जौनपुर। जिले केजलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर बाजार में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे स्थित एक मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रामेश्वरम मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे हौसिला मिश्र

मृतक की पहचान राजेपुर गांव निवासी 65 वर्षीय हौसिला मिश्र पुत्र स्वर्गीय लालता मिश्र के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रामेश्वरम मंदिर में दर्शन करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। राजेपुर बाजार में गुलाब मौर्य की दुकान के सामने पहुंचते ही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो को भगरी निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामजीत चला रहा था, जो देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन बताया गया है। वाहन वीरेंद्र के मित्र मनोज पुत्र लालबहादुर का था और घटना के समय मनोज बोलेरो में बगल की सीट पर बैठा हुआ था। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्या सिंह उर्फ मलकिन के मकान का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गिरफ्तारी और मुकदमे की मांग पर अड़े ग्रामीण

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल हौसिला मिश्र को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और बाजार क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने बोलेरो को घटनास्थल से हटाने का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह और केराकत क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मुकदमा दर्ज करने और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now