जौनपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डीएम ने बदले कई एसडीएम, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
जौनपुर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे कई उपजिलाधिकारियों (...
जौनपुर। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जारी आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।
नए आदेश के अनुसार योगिता सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संतवीर सिंह को अतिरिक्त एसडीएम के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा सुनील कुमार भारतीय को एसडीएम केराकत बनाया गया है। अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शैलेन्द्र कुमार सिंह को अतिरिक्त एसडीएम मछलीशहर के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक जानकार इस फेरबदल को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं के समाधान में भी अधिक प्रभावशीलता देखने को मिल सकती है।
.webp)