Jaunpur News: मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार सुबह उनके किराये के ...

Jaunpur News: मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार सुबह उनके किराये के कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दारा सिंह चौहान मड़ियाहूं तहसील में लेखपाल पद पर तैनात थे। वह बरसठी सर्किल के मझगवां, बारीगांव, भवरास समेत अन्य गांवों का कार्यभार देख रहे थे और जलालपुर रोड स्थित मौर्य कटरा में एक किराये के मकान में रहते थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर हल्का क्षेत्र से लौटने के बाद उन्होंने अपने साथियों से तबीयत खराब होने की बात कही थी। इसके बाद वह अपने कमरे में आराम करने चले गए। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर साथियों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।अनहोनी की आशंका होने पर तहसील कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में दारा सिंह चौहान बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन वाराणसी से मड़ियाहूं पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

    Home Trending Shorts Stories Join Now