बदलापुर क्षेत्र के 26 स्थानों पर बनेंगे स्मृति द्वार, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण

हुबलाल यादव  जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 26 स्थानों पर विधायक निधि से स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं महापुर...

बदलापुर क्षेत्र के 26 स्थानों पर बनेंगे स्मृति द्वार, इन जगहों पर होगा निर्माण

हुबलाल यादव 
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 26 स्थानों पर विधायक निधि से स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रत्येक स्मृति द्वार के निर्माण पर लगभग आठ से दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन द्वारों का निर्माण क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले लोग भी इन महापुरुषों के योगदान से परिचित हो सकें। 

इन प्रमुख जगहों पर होगा निर्माण

विधायक के अनुसार सवंसा राजा बाजार मोड़, सिंगरामऊ के लालगंज मोड़, फत्तूपुर के रामपुर-कुशहां मोड़, रजनीपुर, कुधुआ स्थित गौरामाफी-प्रतापगढ़ सीमा, सोनवर अगरौरा मोड़, बंधवा बाजार सीमा, सराय परशुराम के इंदिरा चौक, पड़री चौराहा, बाभनपुर, फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग मोड़, गद्दोपुर के ठेंगहा-पूरालाल मोड़, दिलशादपुर में तेजी बाजार-बरईपार मार्ग, औंका मोड़ समेत विधानसभा क्षेत्र के कुल 26 स्थानों को इस योजना में शामिल किया गया है।

नई पीढ़ी को मिलेगा प्रेरणा का संदेश

रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि इन स्मृति द्वारों का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं है, बल्कि उन व्यक्तित्वों की विरासत को जीवित रखना भी है जिन्होंने समाज, क्षेत्र और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका मानना है कि ऐसे स्मारक लोगों को इतिहास से जोड़ने का काम करेंगे और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का माध्यम बनेंगे।

क्षेत्र की पहचान को भी मिलेगी नई पहचान

विधायक ने कहा कि स्मृति द्वारों के निर्माण से संबंधित महापुरुषों के कृतित्व और व्यक्तित्व की यादें लंबे समय तक लोगों के बीच बनी रहेंगी। साथ ही क्षेत्र के प्रमुख प्रवेश मार्गों को भी एक नई पहचान मिलेगी। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now