जौनपुर में AAP को बड़ा झटका, कई महिला पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन
![]() |
| कई महिला पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन |
बता दे कि, भाजपा की सदस्यता लेने वालों में आम आदमी पार्टी की जिला सचिव अनीता श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी तथा सदस्य प्रियंका दुबे शामिल रहीं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सभी महिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद महिला नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से असंतुष्ट थीं। उनका कहना था कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा था तथा स्थानीय स्तर के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों से महिला पदाधिकारियों का भाजपा में शामिल होना पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सदस्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस राजनीतिक बदलाव को जिले में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी की कई प्रमुख महिला पदाधिकारियों ने एक साथ संगठन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
.webp)
.webp)