लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: वैन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वैन...

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: वैन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि यह हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि लखीमपुर से बहराइच जा रही वैन की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन में सवार चालक समेत सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीएमओ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

सीएम योगी ने भी किया मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पीड़ित परिवारों के लगातार संपर्क में रहें और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें जयदीप सिंह (25), अदनान खान (15), पवन राजभर (23), सोहन राजभर (21), रामगोपाल (42), सहज राम (35), पप्पू गौतम (18), गायत्री वैश्य (44) और जुलेखा (55) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। सीएम ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों को तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

    Home Trending Shorts Stories Join Now