हर साल RRR जैसी फिल्म नहीं मिलती, पेड्डी देखकर चिरंजीवी ने बेटे राम चरण को दी खास सलाह

Peddi Movie: राम चरण और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर मुंबई में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राम...और पढ़ें

हर साल RRR जैसी फिल्म नहीं मिलती, पेड्डी देखकर चिरंजीवी ने बेटे राम चरण को दी खास सलाह
Source by: Social Media

Ram Charan’s Peddi:
राम चरण और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर मुंबई में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण ने अपने पिता और मेगास्टार चिरंजीवी को लेकर एक दिल छू लेने वाला किस्सा शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। राम चरण ने बताया कि उनके पिता चिरंजीवी ने फिल्म का कुछ हिस्सा देखा है और देखने के बाद उन्हें एक बेहद खास सलाह दी। अभिनेता ने कहा कि पापा की बात सुनकर वह काफी भावुक और खुश हो गए।

चिरंजीवी ने बेटे राम चरण से क्या कहा?

राम चरण के मुताबिक, चिरंजीवी ने उनसे कहा, राम ऐसी शानदार फिल्में किसी कलाकार को रोज-रोज या हर साल नहीं मिलतीं। कभी-कभी ऐसी फिल्म पाने में एक दशक यानी 10 साल लग जाते हैं। हर साल ‘मगधीरा’ या ‘RRR’ जैसी फिल्में नहीं बनतीं। उन्होंने आगे कहा कि राम चरण को इस फिल्म के हर पल को खुलकर जीना चाहिए, क्योंकि जिंदगी में बार-बार इतनी दमदार कहानी नहीं मिलती।

राम चरण के लिए क्यों खास है - पेड्डी?

राम चरण ने अपनी सुपरहिट फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले ‘मगधीरा’ आई, फिर कई साल बाद ‘रंगस्थलम’ और उसके बाद ‘RRR’ जैसी बड़ी फिल्में मिलीं। इन फिल्मों के बीच लंबा इंतजार रहा। हालांकि अभिनेता ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि ‘RRR’ के बाद उन्हें ‘पेड्डी’ जैसी फिल्म जल्दी मिल गई। राम चरण ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे ज्यादा इंस्पायर करने वाली कहानी है और वह इस फिल्म को हमेशा अपनी यादों में संभालकर रखना चाहते हैं।

क्या है फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी?

फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सेट की गई है। कहानी का मुख्य किरदार ‘पेड्डी’ है, जो क्रिकेट, कुश्ती और रेसिंग तीनों में माहिर है। वह अपने गांव के गरीब लोगों की गुंडों से रक्षा करता है और खेल के साथ-साथ अपनी ताकत के दम पर लोगों की मदद करता नजर आएगा। फिल्म में राम चरण का मुकाबला ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा से होता दिखाई देगा।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर उनकी प्रेमिका अचियम्मा के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिलीज डेट की बात करें तो ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now