प्रयागराज से बदलापुर जा रही बस खाई में पलटी, परिचालक की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के चेती रामनगर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से बदलापुर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अ...

बस खाई में पलटी

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के चेती रामनगर के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से बदलापुर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक अमन बस सर्विस की बस प्रयागराज से बदलापुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस चेती रामनगर के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल बस परिचालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा चालक को झपकी आने या बस का स्टेरिंग फेल होने की वजह से हो सकता है। हालांकि अभी तक दुर्घटना की असली वजह साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और दूसरे वाहनों के जरिए उन्हें उनके गंतव्य तक रवाना किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now