38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रतीक यादव, जानिए मुलायम परिवार के उस चेहरे को जो राजनीति से रहे दूर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया...Read more

38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रतीक यादव, जानिए मुलायम परिवार के उस चेहरे को जो राजनीति से रहे दूर

फिटनेस, बिजनेस और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे प्रतीक यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव की अचानक मौत की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। हालांकि वे राजनीति से हमेशा दूरी बनाकर रखते थे, लेकिन अपनी फिटनेस लाइफस्टाइल, बिजनेस और लग्जरी शौक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक

मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के पुत्र थे। बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने कभी राजनीतिक मंच पर सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। करीबी लोगों के मुताबिक, प्रतीक यादव को सार्वजनिक जीवन से ज्यादा निजी और शांत जीवन पसंद था। वे मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर अपने काम और परिवार पर ध्यान देते थे।

प्रतीक यादव ने फिटनेस को बनाया अपनी पहचान

फिटनेस को बनाया अपनी पहचान

प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे। लखनऊ में उनका आयरन कोर फिट नाम से जिम था, जहां वे खुद भी नियमित वर्कआउट करते थे। सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होते थे। उनकी बॉडी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर युवा वर्ग में अच्छी लोकप्रियता थी। इसके अलावा वे लग्जरी कारों और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के कारण भी चर्चा में रहते थे।

प्रतीक यादव ने यूनाइटेड किंगडम की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की थी।

विदेश से की पढ़ाई, बिजनेस में बनाया करियर

प्रतीक यादव ने यूनाइटेड किंगडम की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बिजनेस सेक्टर में काम शुरू किया। वे रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने राजनीति के बजाय बिजनेस और फिटनेस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का रास्ता चुना।

अपर्णा यादव के साथ प्रेम कहानी रही चर्चा में

अपर्णा यादव के साथ प्रेम कहानी रही चर्चा में

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। दोनों की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही थी। बताया जाता है कि साल 2001 में एक बर्थडे पार्टी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया। करीब दस साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद 4 दिसंबर 2011 को दोनों ने सैफई में भव्य शादी की। शादी समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अमिताभ बच्चन समेत कई प्रसिद्ध चेहरे कार्यक्रम में पहुंचे थे। इनकी की दो बेटियां हैं और परिवार के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती थीं।

निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक

निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद समाजवादी परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now