Jaunpur News: मुंबई सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत, गांव में छाया मातम

जौनपुर। विकास खंड बरसठी क्षेत्र के बेलौना कला गांव निवासी अवनीश सिंह (38) की महाराष्ट्र के मुंबई स्थित भयंदर मीरा रोड इलाके में बुधवार को हुए...और पढ़ें
मुंबई सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत

जौनपुर। विकास खंड बरसठी क्षेत्र के बेलौना कला गांव निवासी अवनीश सिंह (38) की महाराष्ट्र के मुंबई स्थित भयंदर मीरा रोड इलाके में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार फोर व्हीलर की टक्कर से अवनीश सिंह की मौत, पत्नी घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवनीश सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अवनीश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अवनीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का उपचार जारी है। 

पांच बहनों के इकलौते भाई थे अवनीश

बता दे कि, अवनीश सिंह की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव बेलौना कला पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग और रिश्तेदार लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। अवनीश सिंह पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनका एक 14 वर्षीय पुत्र आर्यन है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि अवनीश की एक पुत्री भी थी, लेकिन करीब तीन वर्ष पहले रेबीज की बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। बेटी की मौत के दुख से परिवार अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब अवनीश सिंह की असामयिक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

क्षेत्र में फैली शोक की लहर

ग्रामीणों का कहना है कि अवनीश सिंह बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस हादसे के बाद परिवार की तीन पीढ़ियों में अब केवल उनकी वृद्ध मां, पत्नी और पुत्र ही बचे हैं।

38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रतीक यादव, जानिए मुलायम परिवार के उस चेहरे को जो राजनीति से रहे दूर

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now