सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रधान के परिवार को मिली बड़ी राहत, मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने सौंपा 10 लाख का चेक
मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता
राज्यमंत्री के प्रयास के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक प्रधान के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मंजूरी दी। शुक्रवार को मंत्री गिरीशचंद्र यादव खम्भौरा गांव पहुंचे और मृतक प्रधान के परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रधान की पत्नी गीता देवी और उनके पुत्र मोनू यादव को सहायता राशि का चेक सौंपा। मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा और किसी भी समस्या में प्रशासन उनके साथ खड़ा रहेगा।
जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग का भरोसा दिया
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ‘मम्मन’ ने भी परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिवारों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान डीपीआरओ नवीन सिंह, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, प्रमोद यादव, हौसला प्रसाद, राकेश यादव और रमेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
.webp)