जौनपुर के स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हरद्वारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में एक युवक का शव फंदे स...

फंदे से लटका मिला युवक का शव

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हरद्वारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय संदीप गौतम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक का शव स्कूल परिसर में खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से लटकता मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ेरी चौकी और बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

मजदूरी करता था युवक, 20 दिन पहले आया था गांव

परिजनों के मुताबिक, संदीप गौतम दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन बहनें हैं। घटना के समय उसके माता-पिता, छोटा भाई और एक छोटी बहन मध्य प्रदेश के रीवा स्थित ससुराल गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही सभी लोग गांव के लिए रवाना हो गए।

बताया गया कि संदीप महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रहकर मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पहले वह गांव आया था और यहां शादी-विवाह में टेंट लगाने का काम कर रहा था।

बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now