Jaunpur News: बाजार जा रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनरहिया बाग के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से साइकि...

Jaunpur News: बाजार जा रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनरहिया बाग के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार 66 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान ग्राम कबीरुद्दीनपुर निवासी जगरनाथ के रूप में हुई है। उनके पोते अभिनव कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे उनके दादा साइकिल से बाजार जा रहे थे।

बताया गया कि जब जगरनाथ जौनपुर-आजमगढ़ रोड पर स्थित बनरहिया बाग के पास संत कबीर दास मोड़ से करीब 100 कदम आगे पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दोहरीघाट डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 केएन 0339) ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि बस चालक दिनेश यादव लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे में जगरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि मृतक के स्वजन की तहरीर के आधार पर बस चालक दिनेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी गई है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now