जौनपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 1894 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
हर केंद्र पर रही कड़ी निगरानी, CCTV से रखी गई नजर
परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई। इसके अलावा 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। वहीं 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।
डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने भी परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय पीलीकोठी और जीजीआईसी इंटर कॉलेज पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं की जांच की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय और अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक भी मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)