21 परीक्षा केंद्रों पर होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा, जौनपुर प्रशासन अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के बीच 9696 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जौनपुर। जिले में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारद...

21 परीक्षा केंद्रों पर होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा, जौनपुर प्रशासन अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के बीच 9696 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जौनपुर। जिले में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी को लेकर सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केंद्र

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट तैनात

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित बुकलेट का गहन अध्ययन करने और उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

परीक्षा केंद्रों का होगा निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता बेहद जरूरी है और शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाए।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्देश

डीएम ने यातायात निरीक्षक को भी निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, केंद्राध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now