जौनपुर में 44.2°C पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से लोग बेहाल: लू के चलते सड़कें सूनी, अस्पतालों में बढ़े मरीज, प्रशासन ने किया अलर्ट

जौनपुर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया...और पढ़ें

जौनपुर में 44.2°C पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से लोग बेहाल: लू के चलते सड़कें सूनी, अस्पतालों में बढ़े मरीज, प्रशासन ने किया अलर्ट

Jaunpur Temperature: जौनपुर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लू और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट जारी करते हुए जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

सुबह 10 बजे के बाद से ही सूनी होने लगीं सड़कें

तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सुबह से ही देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान बच्चे सिर ढककर घर जाते नजर आए। वहीं, शीतल पेय पदार्थों और ठंडी चीजों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय का सहारा लेते दिखे।

अस्पतालों में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर लगातार लोगों को सावधानी बरतने और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में पहले की तुलना में 40 से 50 मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही भी हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

पिछले तीन दिनों से जिले का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही, गर्म हवाएं करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तापमान अधिक होने की वजह से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आसमान साफ होने की वजह से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में भी लू लोगों को परेशान करती रहेगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now