जौनपुर में हीट वेव का अलर्ट, 45°C तक पहुंचा तापमान: डीएम ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

जौनपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरत...

जौनपुर में हीट वेव का अलर्ट, 45°C तक पहुंचा तापमान: डीएम ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

जौनपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और हीट वेव को लेकर जारी अलर्ट 22 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अत्यंत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। उन्होंने कहा कि सिर को ढकने के लिए कैप, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें। धूप से बचाव के लिए चश्मा लगाने की भी सलाह दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक समय तक छायादार और ठंडे स्थानों पर रहने की अपील की है।

शरीर में पानी की कमी न होने दें

डीएम ने कहा कि भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन जारी रखें। इसके साथ ही मौसमी फलों का सेवन करने और शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।   

बच्चों और बुजुर्गों को लेकर विशेष सावधानी

प्रशासन ने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी है।जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या कोई अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी सीएचसी, पीएचसी या जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से सलाह लें।

स्वास्थ्य विभाग लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा हैं

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जरूरी एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा भी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि हीट वेव से बचाव को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। अंत में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करते हुए सभी से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की।

    Home Trending Shorts Stories Join Now