जौनपुर में वकील पर जानलेवा हमले का खुलासा: पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, 3 हमलावर अब भी फरार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 14...और पढ़ें

जौनपुर में वकील पर जानलेवा हमले का खुलासा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 14 मई की सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे कचहरी परिसर और वकीलों को हिला कर रख दिया था। अब लाइन बाजार पुलिस ने मास्टरमाइंड अतुल कुमार कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सुबह 8:30 बजे हुआ था हमला

जानकारी के मुताबिक, 14 मई की सुबह करीब 8:30 बजे भारती नगर गंगा पट्टी निवासी अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय बाइक से कोर्ट जा रहे थे। तभी इंग्लिश क्लब के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लोहे की रॉड से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

कॉल डिटेल और सोशल मीडिया से खुला राज

शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामले में आपराधिक साजिश की धारा भी जोड़ दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले। इन्हीं के आधार पर पुलिस इस मामले के मास्टरमाइंड अतुल कुमार कनौजिया तक पहुंची। आरोपी खेतासराय थाना क्षेत्र के रुधौली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

अब भी गायब हैं तीन हमलावर

हालांकि पुलिस ने साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले तीनों हमलावर अभी भी गायब हैं। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद तीनों बदमाश पीली कोठी की तरफ भाग निकले थे। इस मामले को लेकर वकीलों में भारी नाराजगी है और जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि फरार हमलावरों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now