जौनपुर में गजब का ई-चालान! कार चालक पर ठोंक दिया बिना हेलमेट जुर्माना, लोग बोले- ये कैसा सिस्टम?

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के ई-चालान सिस्टम की एक हैरान करने वाली गलती इन दिनों चर्चा में है। मामला जौनपुर का है, जहां यातायात पुलिस ने एक चार ...और पढ़ें

जौनपुर में गजब का ई-चालान! कार चालक पर ठोंक दिया बिना हेलमेट जुर्माना, लोग बोले- ये कैसा सिस्टम?
सांकेतिक चित्र

जौनपुर।
उत्तर प्रदेश पुलिस के ई-चालान सिस्टम की एक हैरान करने वाली गलती इन दिनों चर्चा में है। मामला जौनपुर का है, जहां यातायात पुलिस ने एक चार पहिया वाहन का चालान बिना हेलमेट चलाने के आरोप में काट दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रुहट्टा स्थित सहकारी कॉलोनी निवासी डॉ. विनोद सिंह की कार संख्या UP 62 CN 5834 का ई-चालान 16 मई 2026 की शाम करीब 6:24 बजे जारी किया गया। खास बात यह है कि चालान में वाहन की श्रेणी साफ तौर पर मोटर कार दर्ज है, लेकिन उल्लंघन के कॉलम में दो पहिया वाहन बिना हेलमेट चलाना लिखा गया और ₹1000 का जुर्माना भी लगा दिया गया।

चालान के साथ भेज दी चेतावनी भी 

इतना ही नहीं, यातायात पुलिस निदेशालय की तरफ से भेजे गए नोटिस में वाहन स्वामी से सात दिन के भीतर चालक की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि जानकारी नहीं देने पर जुर्माना या जेल की कार्रवाई हो सकती है।

अधिवक्ताओं ने बताया बड़ी लापरवाही 

इस पूरे मामले को लेकर डॉ. विनोद सिंह और उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। अधिवक्ता अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव और घनश्याम ओझा ने इसे यातायात विभाग की गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि बिना सही सत्यापन के इस तरह चालान जारी करना आम नागरिकों के मानसिक उत्पीड़न जैसा है। दोनों अधिवक्ताओं ने मामले में न्यायालय में विधिक कार्रवाई करने की बात भी कही है।

मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक कार चालक का बिना हेलमेट चालान कैसे काट दिया गया। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि यातायात विभाग इस गलती को सुधारता है या फिर जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होती है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now