Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से मड़हे में लगी भीषण आग, एक गाय की मौत, कई पशु झुलसे

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कोडडा गांव में रविवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक निकली चिंगारी से पशुओं के लिए ...

Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से मड़हे में लगी भीषण आग, एक गाय की मौत, कई पशु झुलसे

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कोडडा गांव में रविवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक निकली चिंगारी से पशुओं के लिए बने मड़हे में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पशु गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवनाथ शुक्ल के दरवाजे पर पशुओं को बांधने तथा चारा और भूसा रखने के लिए मड़हा बना हुआ था। रविवार को अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी मड़हे पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी।

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह पशुओं को बाहर निकाला। हालांकि तब तक एक गाय आग की चपेट में आकर दम तोड़ चुकी थी। वहीं एक अन्य गाय, एक बछड़ा और एक भैंस की पड़िया गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा कुछ अन्य पशु भी मामूली रूप से जल गए हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह और एसआई मुख्तार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग की दमकल टीम ने भी पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया।

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा लेखपाल को दे दी गई है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now