जौनपुर में पिता-पुत्री से मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीहद (कुचहना) गांव में शनिवार को मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों...और पढ़ें

जौनपुर में पिता-पुत्री से मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीहद (कुचहना) गांव में शनिवार को मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्री खुशी अपनी छोटी बहन रागिनी के साथ गांव में घरेलू सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान गांव के ही रोहित, सूरज, सुजीत और मनीष ने कथित रूप से रागिनी से पैसे छीन लिए और उसे परेशान करने लगे। इस घटना से घबराकर रागिनी रोने लगी।

परिजनों के अनुसार, जब अनिल कुमार ने इस बात का विरोध किया तो आरोपितों ने अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद चारों युवकों ने अनिल कुमार और उनकी पुत्री खुशी के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर  मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मारपीट में पिता और पुत्री को चोटें आई हैं।

मामले में कार्रवाई करते हुए नेवढ़िया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now