शादी से लौट रहे युवक पर गिरा नीम का पेड़, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। शादी समारोह से पैदल घर लौट...और पढ़ें

शादी से लौट रहे युवक पर गिरा नीम का पेड़, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। शादी समारोह से पैदल घर लौट रहे युवक पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विनय पटेल ने अपना एक नीम का पेड़ बेच दिया था। रविवार रात व्यापारी के मजदूर उस पेड़ की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले अरविंद पटेल एक शादी समारोह में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रहे थे।

बताया जाता है कि जैसे ही अरविंद उस स्थान के पास पहुंचे जहां पेड़ काटा जा रहा था, तभी अचानक विशाल नीम का पेड़ उनकी ओर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मड़ियाहूं कोतवाली के दरोगा कविंद्र नाथ राय ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद रात करीब 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक अरविंद पटेल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और लगभग 15 दिन पहले ही गांव आए थे। उनके परिवार में एक पुत्री नेहा तथा दो पुत्र नितिन और लकी हैं। तीनों बच्चों का अभी विवाह नहीं हुआ है। अरविंद की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now