Jaunpur News: पालतू कुत्ते को बचाने दौड़ी महिला की करंट लगने से मौत, घर में पसरा मातम

जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि...और पढ़ें

Jaunpur News: पालतू कुत्ते को बचाने दौड़ी महिला की करंट लगने से मौत, घर में पसरा मातम

जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए दौड़ी थीं, लेकिन खुद भी बिजली की चपेट में आ गईं। इस हादसे में कुत्ते की भी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक इंद्रपाल सिंह के घर के बाहर लोहे की पाइप से उनका पालतू कुत्ता बंधा हुआ था। घर के सामने स्थित बिजली के खंभे से आया एक केबल क्षतिग्रस्त होकर टिनशेड के पास कट गया था। कटे हुए तार के संपर्क में आने से टिनशेड और उससे जुड़ी लोहे की पाइप में करंट प्रवाहित होने लगा।

बताया जाता है कि पाइप से बंधा कुत्ता अचानक करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार की बड़ी बहू रेखा सिंह (56), पत्नी स्वर्गीय रमाकांत सिंह, तत्काल मौके पर पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने कुत्ते को छुड़ाने का प्रयास किया, वह भी करंट की चपेट में आ गईं।

महिला की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बिजली आपूर्ति बंद कराने की कोशिश शुरू की। खंभे से जुड़े केबल को कटवाने के बाद लोग महिला तक पहुंच सके, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रेखा सिंह और पालतू कुत्ते दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बच्चों की गैरमौजूदगी में हुआ हादसा

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह ने बताया कि हादसे के समय रेखा सिंह के बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। घर में केवल उनके वृद्ध सास-ससुर थे। उनकी बड़ी बेटी भैरवी सिंह का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बेटी सुरभि सिंह और पुत्र सर्वेश्वर सिंह शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परिवार का दूसरा बेटा सौरभ सिंह अहमदाबाद में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

विधायक ने जताया शोक

विधायक ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकारी दुर्घटना बीमा समेत अन्य पात्र योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now