Jaunpur News: सीमा सिंह ने भाजपा स्थापना दिवस पर मरीजों में बांटे फल, जाना कुशलक्षेम

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर श्रीमती सीमा सिंह के नेतृत्व में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।और पढ़ें

Jaunpur News: सीमा सिंह ने भाजपा स्थापना दिवस पर मरीजों में बांटे फल, जाना कुशलक्षेम

बी पुस्कर 

बदलापुर (जौनपुर) : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर श्रीमती सीमा सिंह के नेतृत्व में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना।

Jaunpur News: सीमा सिंह ने भाजपा स्थापना दिवस पर मरीजों में बांटे फल, जाना कुशलक्षेम

श्रीमती सीमा सिंह ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का दिन है, और इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अस्पताल परिसर में मानवीय संवेदनाओं का माहौल देखने को मिला, जहां मरीजों को फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके पूर्व, भलुआही स्थित आवास पर श्रीमती सीमा सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Jaunpur News: सीमा सिंह ने भाजपा स्थापना दिवस पर मरीजों में बांटे फल, जाना कुशलक्षेम

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. संजय दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र शुक्ल, राजनाथ उपाध्याय, रामसहाय पाण्डेय, गंगा सिंह, डा. गौरव सिंह, डा. कोविद्र त्रिपाठी, राजेश दुबे, संदीप शुक्ल, राजेश साहू, साहब लाल चौधरी, राजेश तिवारी, दिलीप जायसवाल, पप्पू तिवारी, हैप्पी शुक्ल, श्रीमती कामना सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now