Jaunpur News: रंगारंग कार्यक्रमों के बीच दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का शुभारम्भ
बदलापुर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित शारदा देवी महाविद्यालय में शनिवार को 34वें दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का रंगारंग...Read more
बी पुस्कर
बदलापुर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित शारदा देवी महाविद्यालय में शनिवार को 34वें दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच भव्य शुभारम्भ हुआ। इस समागम में जनपद के 16 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद निबंध प्रतियोगिता, कलर पार्टी, एकल गीत, सामूहिक गीत एवं स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि प्रताप नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास होता है।
विशिष्ट अतिथि रत्नेश तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालयों में अत्यंत आवश्यक हैं, जो आपसी सहयोग और सद्भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शंकर सिंह ‘ओम’ ने की, जबकि संचालन राकेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर करमचंद यादव, संतोष यादव, प्रशांत शुक्ल, अवनीश मिश्रा, रेखा मिश्रा एवं राजेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ज्ञान प्रकाश पाठक ने स्वागत भाषण दिया तथा प्रबंधक संजय सिंह ‘गुड्डू’ ने आभार ज्ञापन कर सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
.webp)