जौनपुर प्रेस क्लब बदलापुर अध्यक्ष हुबलाल यादव राजधानी दिल्ली में हुए सम्मानित

जौनपुर जिला और बदलापुर क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि जौनपुर प्रेस क्लब तहसील इकाई बदलापुर के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार हुबलाल...और पढ़ें

महराजगंज (जौनपुर)। जौनपुर जिला और बदलापुर क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि जौनपुर प्रेस क्लब तहसील इकाई बदलापुर के अध्यक्ष  वरिष्ठ पत्रकार हुबलाल यादव को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

जौनपुर प्रेस क्लब बदलापुर अध्यक्ष हुबलाल यादव राजधानी दिल्ली में हुए सम्मानित

बता दे कि, हुबलाल यादव जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत गांव चरियाही,  के निवासी हैं। वे लंबे समय सन् 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने कार्यकाल में कई प्रतिष्ठित एवं सम्मानित समाचार पत्रों से जुड़े रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं।

दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट (Purvodaya Charitable Trust) द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने हुबलाल यादव को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न हिस्सों से आए गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस मौके पर डिप्टी सिक्रेटरी सुशील कुमार वर्मा ,अमित कुमार शर्मा ,डिप्टी सिक्रेटरी कुशलदेव वर्मा ,रामानंद यादव सुनील यादव (बिल्डर), अशोक यादव , संत समीर जनरिस्ट बीएल यादव समेत अन्य कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे,जिन्होने क्रमश: जौनपुर प्रेस क्लब बदलापुर अध्यक्ष हुबलाल यादव को इस उपलब्धि पर बधाई दी ,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि हुबलाल यादव ने हमेशा निष्पक्ष,निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों ने न केवल जौनपुर बल्कि व्यापक स्तर पर पत्रकारिता की गरिमा को बढ़ाया है।

सम्मान प्राप्त बाद हुबलाल यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका ही नहीं बल्कि पूरे जौनपुर जनपद व तहसील  बदलापुर क्षेत्र और जौनपुर प्रेस क्लब परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार समाज और पत्रकारिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहेंगे। 

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now